प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड के पुराना पंचायत भवन डुमरी में रूबी देवी सीएलएफ अध्यक्ष की अध्यक्षता में हंटरगंज आजीविका महिला संकुल स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड की सीबीआरएम मीटिंग की गई।
बैठक में मुख्य समूह के सदस्य को बैंक के द्वारा सारी दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया।सुविधाओं में सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा लोन, केसीसी लोन, समूह को मिलने वाले सीसीएल लोन,पेंशन योजना समेत सारे विषयों पर स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में जुड़े हुए सभी सदस्य के बीच में बैंककर्मी आदित्य के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में सीसी सरदार जितेंदर सिंह,पीआरपी पुष्पा तिर्की, बीएपी अलका कुमारी एवं हंटरगंज बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के शाखाकर्मी आदित्य कुमार और सखी मंडल की दीदी उपस्थित हुई।





