प्रतिनिधि,बड़कागांव। सीबीएसई के द्वारा दसवीं बोर्ड की परिणाम घोषित किए गए,जिसमें बड़कागांव प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष बचनदेव कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य सह शिक्षा समिति के सदस्य रितेश ठाकुर ने सारे सफल विद्यार्थियों सहित बड़कागांव प्रखंड टॉपर को शुभकामनाएं दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बचनदेव कुमार एवं रितेश ठाकुर ने आगे कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव हमेशा आते रहता है, वैसे विद्यार्थी जो एग्जामिनेशन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उन्हें मायूस होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनके द्वारा क्या कमियां रही उसे देखते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए,उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। बच्चों के खराब प्रदर्शन से अभिभावकों को भी ज्यादा मायूस होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सारे बच्चे एक समान नहीं होते हैं उन्हें अपने बच्चों का हौसला हमेशा बुलंद करते रहना चाहिए एवं उन्हें अच्छा करने की प्रेरणा देना चाहिए। साथ ही बड़कागांव के जितने भी इंस्ट्यूट हैं जिन्होंने बच्चों को तैयारी करने में अपना अहम योगदान दिया है।उन्हें भी शुभकामनाएं दी है। बच्चों में अच्छी गुण एवं संस्कार देने की अपील की है।





