ग्रेटर नोएडा।मंगलवार को पूरे देश में बड़े धूमधाम से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के एक स्कूल में पाकिस्तान से भारत आई पबजी वाली सीमा गुलाम हैदर के चारों बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया कर राष्ट्रगान गाया।सीमा के बच्चे स्कूल में अन्य बच्चों के साथ बहुत खुश दिखे।सीमा के बच्चों का स्कूल में अभी एडमिशन नहीं हुआ है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में झंडा फहराने के लिए स्कूल प्रबंधक बच्चों को घर से अपने साथ ले गए थे।
बताते चलें कि पबजी वाली सीमा गुलाम हैदर ने 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर की छत पर तिरंगा लगाया था। इसके बाद स्कूल के प्रबंधन के कुछ लोग सचिन मीणा के घर पर पहुंचे और सीमा के चारों बच्चों को अपने साथ लेकर स्कूल गए ताकि वह भी और बच्चों की तरह स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएं।सीमा के चारों बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के प्रोग्राम में हिस्सा लिया। बताया जा रह है कि सीमा पर चल रही जांच के बाद ही बच्चों को स्कूल में एडमिशन मिलेगा।भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ही सीमा के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिया जाएगा।
इसी बीच सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा ने एक वीडियो भी जारी किया है।वीडियो में सीमा ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।वीडियो में सीमा ने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।वीडियो में सीमा ने भारत में रहने की इच्छा जाहिर की है। सीमा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार पर उन्हें पूरा भरोसा है।बरहाल अभी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की जांच कर रही है,लेकिन सीमा और सचिन ने जल्द ही जांच पूरी होने के बाद भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद जताई है।उन्होंने कहा कि उनके अधिवक्ता एपी सिंह के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के पास भारतीय नागरिकता लेने की दया याचिका भेजी गई है।





