प्रतिनिधि,टंडवा ( चतरा)। शुक्रवार को आम्रपाली -चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के जीएम अमरेश कुमार सिंह के निर्देश पर सीएसआर मद से 24 दिव्यांगों के बीच विधायक किसुन कुमार दास के हांथों ट्राइ साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन कसियाडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई।
जानकारी देते हुए सीएसआर अधिकारी मोहसिन रजा ने बताया कि दिव्यांगों को स्थानीय विधायक के हाथो बैट्री मोटरयुक्त ट्राइसाइकिल बांटा गया,जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए प्रति पीस है। वहीं स्वास्थ्य शिविर में परियोजना के क्षेत्रिय चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रभा कुमारी व डॉ श्रेयांशु मुखर्जी द्वारा विस्थापित - प्रभावित क्षेत्र के 170 लोगों का गहन चिकित्सीय जांच के पश्चात लोगों को दवा दिया गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत अन्य मौजूद थे।





