पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीसीएल द्वारा कांके रोड स्थित जवाहर नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह सहित निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तक. / संचा.) हरीश दुहान, सीवीओ पंकज कुमार,वरिष्ठ अधिकारीगण,महिलाएं तथा बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।सभी ने इस योग शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया और इसका लाभ उठाया।योग शिविर में सभी ने योग की विभिन्न प्रणायामों का योगाभ्यास किया।
सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने योग पर चर्चा करते हुए कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति के न केवल प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है,बल्कि बौद्धिक-मानसिक एवं आध्यत्मिक रूप से भी समृद्ध होता है।स्वस्थ्य जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। बता दें कि सीसीएल के सभी क्षेत्रों में भी योग शिविर का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।





