विशेष संवाददाता,रांची।राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 मामले में दिए गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धारा 370 हटाने का फैसला सही है। इसके आगे का निर्णय राष्ट्रपति लेंगे।कोर्ट के इस निर्णय का राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी स्वागत करती है |





श्री सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक पीठ ने 370 और 35 ए को हटाने के लिए गए निर्णय उसकी प्रक्रिया और उद्देश्य को सही ठहराया है।





श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक काम किया है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन चौबे और प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।