प्रतिनिधि,सिंदरी।रांची में माकपा के राज्य नेता सुभाष मुंडा (30) को नकाबोश अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या करने से सीपीआईएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि कामरेड सुभाष पार्टी के उभरता हुआ सितारा थे। वो रांची के हटिया और मांडर विधानसभा में आम लोगों के बीच बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे थे।यही कारण है कि उनकी हत्या असमाजिक तत्वों ने कर दिया। सुभाष पार्टी के भविष्य थे और जिसने पार्टी का भविष्य छीना है, हमें उसका भविष्य छीनना होगा।हत्या की खबर सुनते ही सीपीआईएम नेता विकास कुमार ठाकुर और गौतम प्रसाद रांची के लिए रवाना हो गए।





