झारखंड के गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के जुड़वानी जंगल में बकरी चरा कर घर वापस लौट रहे 43 वर्षीय बुद्धेश्वर नागेशिया की एक बम विस्फोट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। माओवादियों ये प्रेशर बम पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगाया था लेकिन इसके चपेट में ग्रामीण आ गया जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।।
घटना बुधवार शाम की है,लेकिन इसकी सूचना पुलिस को आज सुबह मिली।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस को जंगल में मृतक का शव दोपहर में मिला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला लायी।
ग्रामीणों के अनुसार बिशुनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में भाकपा माओवादी द्वारा अपने सुरक्षा घेरे के उद्देश्य से आइईडी बम जंगलों में प्लांट किया गया था। बुधवार को ग्रामीण जब अपने मवेशी को चराने के लिए जंगल की ओर लेकर गया हुआ था तो उसी दौरान उसका पांव माओवादियों द्वारा बिछाए गए आईईडी पर पड़ गया और विस्फोट हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जोरदार आवाज होने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। इस घटना के बाद कुछ ग्रामीण हिम्मत जुटा कर जंगल की ओर गए और बड़ी सावधानी से नगेसिया के शव को उठाकर गांव तक लाये और पुलिस को सूचना दी।





