पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुमका।सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को समाहरणालय सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन प्रमंडलीय आयुक्त लालचन्द डाडेल,उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे और उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।





इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त लालचन्द डाडेल ने कहा कि सुशासन सप्ताह का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का शत प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना है।आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करना साथ ही उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें योजना का लाभ पहुंचना है।आयुक्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने तथा सरकारी सेवाओं का लाभ मिलने से निश्चित रूप से आमजनों की जीवन मे बदलाव आएगा,उनकी परेशानियां दूर होंगी,सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ेगा।





उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 23 दिसंबर तक 102 कैम्प का आयोजन पूरे जिले में किया गया।इस कैम्प के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के रूप में प्राप्त किया गया है और आवश्यक कारवाई की गयी। उपायुक्त ने‌ कहा कि आमजनों की समस्याओं को नियमानुसार ढंग से दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवधि के दौरान आमजनों के 942 ऑनलाइन मामलों का निष्पादन किया गया।





इस दौरान जिले के 3 गुड गवर्नेंस इनिशिएटिव 1. दीदी की दुकान, 2. आंगनबाड़ी का सुदृढ़ीकरण, 3. फिलो एप के माध्यम से बच्चों का पढ़ाया जाना पर विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से चर्चा की गयी।दीदी की दुकान चलाने वाली दीदी,सहिया ने अपने अनुभव को साझा किया,जिसके उपरांत आयुक्त ने उन्हें सम्मानित किया।





इस कार्यशाला में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी और जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।