सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे चतरा





मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया





विकास की किरणों को समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य:मंत्री





प्रतिनिधि,चतरा। मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत नगर क्षेत्र के बिंड मोहल्ला में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। मौके पर 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक समेत कई गणमान्य मौजूद थे।