प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता शनिवार को चतरा जिला परिषद कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सबको अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, युवा नेता बिनोद भोगता, जिला परिषद के जिला अभियंता सुरेश राम,कार्यपालक पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो,सहायक अभियंता आनन्द पांडेय,कनीय अभियंता अनिल कुमार व धनन्जय ओझा,सभी जिप सदस्य व कार्यालय कर्मी मौजूद थे।





