प्रतिनिधि,बरकट्ठा। प्रकृति की मनोरम वादियों में स्थित एसिया के सबसे गर्म जल कुंड सूरजकुंड परिसर में श्रीकांत मैथमेटिक्स के निदेशक सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सीके पाण्डेय के द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। समारोह में मैट्रिक और इंटर में 60 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। छात्र छात्राओं के साथ समाज में निस्वार्थ भाव से निरंतर जनता की सेवा का कार्य कर रहे बुद्धिजीवी वर्ग को भी सम्मान सम्मानित किया जाएगा।
कोचिंग संस्थापक सह जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जल गुरु और सेवानिवृत्त डीजीपी महेंद्र मोदी, बरही डीएसपी नजीर अख्तर, बीएसएफ कमांडेंट एचके पाठक, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशन यादव, विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद सदस्य बरकट्ठा उत्तरी एवं दक्षिणी एवं एवं चलकुशा जिप सदस्या, प्रमुख बरकट्ठा एवं चलकुसा ,थाना प्रभारी बरकट्ठा एवं गोरहर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।





