प्रतिनिधि, बरकट्ठा।बरकट्ठा प्रखंड में स्थित एशिया के सबसे गर्म जलकुंड व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड धाम का महोत्सव मनाने को लेकर सूर्यकुण्ड परिसर में एक बैठक आयोजित कि गई,जिसकी अध्यक्षता स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी चंद्रकांत पांडेय व संचालन सुनील कुमार ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सूर्यकुंड महोत्सव मानने को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही विचारो उपरांत निर्णय लिया गया कि सूर्य कुंड मेला के आयोजन के पहले सूर्यकुंड महोत्सव मनाया जाएगा,जिसमें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा और स्थानीय लोगों के सहयोग से ही कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया,जिसके लिए एक प्रबंध कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर परमानंद पांडेय, सुरेश कुमार पांडेय पीयूष पांडेय, अजीत कुमार पांडेय, पंकज कुमार पांडेय, श्याम किशोर पांडेय, कालेश्वर पांडेय ,अभय कुमार पांडेय, यशराज पासवान शेषनाथ सिंह बबलू पासवान रिंकू पासवान अजीत पासवान समेत दर्जनों स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे।





