पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,श्री बंशीधर नगर,गढ़वा।श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिकी गांव में सेफ्टीटैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गईं।घटना शुक्रवार दोपहर की है।बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा तफरी मच गई।स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम,थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक और अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉक्टर सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आनन फानन में स्कूल पहुंच कर बीमार बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की।स्कूल में ही बच्चियों को स्लाइन चढ़ाया गया और दवा दी गई,जिसके बाद सभी के सेहत में सुधार हुआ।





घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के बगल में स्थित इम्तयाज अंसारी के सेप्टिक टैंक से निकले गैस के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी में अध्ययनरत चार छात्राएं वर्ग आठ की तबस्सुम खातून,वर्ग सात के रुखसाना खातून,वर्ग छह के आलिया खातून,वर्ग पांच के गुलाम गौस और वर्ग चार के असमीना खातून बेहोश हो गई। उधर स्कूल पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेम्ब्रम ने घटना की विस्तृत जांच की।





जांच के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।बच्चियों की स्थिति अब ठीक है। उन्होंने बताया की मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांचकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।