विशेष संवाददाता,रांची। सेल (आरएंडडी सेंटर फॉर आयरन स्टील) के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत महात्मा गांधी स्मारक मिडिल एंड हाईस्कूल हटिया में 217 बच्चों को किताब कॉपी और लेखन सामग्री का वितरण किया।मुख्य अतिथि एसजे जाचुक, सीजीएम द्वारा प्रदान की गयी, साथ ही एसजे जाचुक ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
इस मौके पर सेल आरडीसीआईएस की तरफ से शैलेश भारती, जीएम पी एंड ए, एसके साहा एजीएम, राहुल श्रीवास्तव सिनीयर मैनेजर पी एंड ए, मानिक लाल लोहार अध्यक्ष आर एंड डी सी यूनियन तथा लक्ष्मण कुमार उपाध्यक्ष आर एंडडी सी यूनियन मौजूद थे।
महात्मा गांधी स्मारक स्कूल के तरफ से चन्द्रमा प्रसाद सहित सभी शिक्षकों ने सेल आर एंड डी का बहुत बहुत धन्यवाद किया और आगे भी इसी तरह से कार्य और सहायता की इच्छा जताई।





