पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सेल की रांची इकाइयों ने शुक्रवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।सामुदायिक भवन सेल सैटेलाइट टाउनशिप रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में वेद प्रकाश,ईडी (एसडीटीडी),एसके कार, ईडी (आरडीसीआईएस) ने बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारों के साथ योग किया।





युवा योग प्रशिक्षक मानस पल्स के नेतृत्व में रांची के आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर के गगन,श्रेया और जूही के साथ मिलकर सेल कर्मचारियों को आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल को बड़े ही शानदार ढंग से किया।





कार्यपालक निदेशकों ने दर्शकों को प्रोत्साहित किया और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बेहतर कार्य-जीवन संतुलन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के महत्व को भी रेखांकित किया।





मुख्य महाप्रबंधक शशि वशिष्ठ,एसजे जाचक,एसके दास और संजय धर भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन उज्जवल भास्कर संचार प्रमुख सेल रांची ने किया।