सेवा सहयोग समिति के द्वारा 60 छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित
छात्र-छात्राओ को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रहे है:हर्ष अजमेरा
प्रतिनिधि,हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड में सेवा सहयोग समिति के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें झारखंड अकादमी काउंसिल से माध्यमिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रखण्ड के सभी विद्यालय के उत्कृष्ट पांच विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए सेवा सहयोग समिति के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने कहा कि कटकमसांडी के बाद कटकमदाग फिर सदर ,दारू प्रखंड में सम्मान समारोह किया जाएगा।विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का हौसला बढाया। उत्क्रमित हाई स्कूल+2 सालगांवा ,उत्क्रमित हाई स्कूल कटकमदाग,विद्या विकास स्कूल पुंदरी, इनर नेशनल सुलताना, बानादाग उच्च विद्यालय बानादाग के विद्यार्थी शामिल हुए।
हर्ष अजमेरा ने शिक्षक शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। गांव प्रखंड के होनहार बच्चों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । साथ ही बच्चों को हर संभव मदद करने का संस्था प्रयास करेगी।
सभा को पिंटू रानी पूर्व मुखिया, उदय साव प्रमुख प्रतिनिधि,प्रियंका कुमारी पूर्व जिला परिषद सदस्या ने संबोधित किया।मंच का संचालन संजय कुमार मेहता धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव अनीस सिंह ने किया।मौके पर अरविंद सहाय संयोजक सेवा सहयोग समिति,सुदामा देवी, विजय राम ,सुनील पांडे, सहित कई अन्य मौजूद थे।





