नोएडा।उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा नोएडा पुलिस ने किया है।बड़ी लूट को अंजाम देने वाले ‎गिरोह के मुख्य सरगना ने ‎रिमांड के दौरान कई राज खोले हैं।नोएडा ने सरगना के ‎बतायी हुई जगह गाजियाबाद से एक किलो सोने की ईंट और चोरी के 65 लाख रुपये से खरीदी गई जमीन के कागजात बरामद किए हैं। ‎आपको बता दे कि पु‎लिस ने गिरोह के सरगना गोपाल को पहले ही गिरफ्तार कर ‎लिया था और उस समय भी काफी माल गोपाल से बरामद हुआ था।पु‎लिस के अनुसार 35 किलो से अधिक सोना और करोड़ों की नगदी वाली यह एक ऐसी चोरी थी जिसका पीड़ित पुलिस के सामने आने को तैयार नहीं था।पीड़ित पहले तो चोरी होने की घटना से ही इंकार कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल सिल्वर सोसाइटी के एक फ्लैट में नौकर की नौकरी करता था।फ्लैट मालिक यहां कभी-कभी ही आते-जाते थे।फ्लैट में बड़ी मात्रा में सोना और नकदी रखी है इस बात का पता गोपाल को मालुम हो गई।गोपाल इसकी जानकारी एक प्रापर्टी डीलर को दे दी और फिर चोर मंडली माल को सफाचट करने पहुंच गई। लेकिन न तो गोपाल को और न ही चोर मंडली को इस बात की पता थी कि यहां पर 36 किलो सोना और करोड़ों की नगदी होगी।जब चोर मंडली फ्लैट में पहुंचे तो पूरा माल साथ नहीं ले ससके सके।चोरों के जाने के एक-दो दिन बाद गोपाल ने बचे हुए माल को सफाचट कर दिया। लोगों में अब चर्चा हो रही है ‎कि ये सब काला धन था, इसीलिए चोरी का पता चलने पर भी फ्लैट मालिक ने इसकी एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। सिल्वर सोसाइटी में 36 किलो सोना और करोड़ों की नगदी की चोरी हो गई। लेकिन चोरी का पता न पुलिस को चला और न ही पड़ोसियों को। लेकिन जिन चोरों ने चोरी की थी उनके बीच माल के बंटवारे को मारपीट तक की नौबत आ गई। जिसके बाद चोरी की बात कई लोगों के बीच फैल गई। ‎फिलहाल पुलिस ने चोर मंडली के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद करना शुरु कर दिया।