प्रतिनिधि,गिरिडीह।खेतों में सिंचाई के लिए सोलर सेट मशीन के नाम पर लोगों से लाखों की ठग कर लिए जाने का मामला सामने आया है।इस संबंध में पीड़ित किसानों ने उपायुक्त को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाने का मन बना लिया है।
गिरिडीह सदर प्रखंड क्षेत्र के सिंदवरिया पंचायत ग्राम जेनीगुरहा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों से सिंचाई के लिए सोलर प्लेट और मशीन देने के नाम पर प्रत्येक लोगों से 10 से 15 हजार रुपए ठगी कर लिए गए हैं,जिससे ग्रामीण काफी परेशान नजर आ रहे है। इस बाबत ग्रामीण किसानों ने बताया कि 2022 नवम्बर में सिंदवारिया पंचायत के मुखिया रामेशर वर्मा द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में ग्रामीण किसानों को खबर दिया गया था कि जिसको-जिसको सिंचाई के लिए सोलर सिस्टम मशीन लेना है मेरे पास आकर फार्म भर कर जमा कर दे। मुखिया से संपर्क करने पर उन्होंने एक फोटो दिखाया,जिसमें मशीन के ऊपर सोलर प्लेट लगा था। यह मशीन को लाने ले जाने में आसान बताया गया।लगभग बीस से पचीस ग्रामीणों ने फार्म भरकर और मशीन लेने के एवज में सभी लोग 15 हजार करके मुखिया जी के कहने पर वार्ड सदसय प्रयाग वर्मा को दे दिया था,लेकिन अब एक वर्ष से अधिक हो गया है।अभी ना मशीन मिला और न ही पैसा। अब जब इस सम्बंध में मुखिया को कहते है तो बताते हैं कि जो करना है करो हम कुछ नहीं जानते है। लोगों ने कहा कि यह ठगी मुखिया के वजह से हुआ है। सिर्फ इसी गांव में नही बल्कि लेदा बाजटो में भी ग्रामीणों को ठगा गया है। इसमें लगभग लाखो रुपए ठग लिए गए।अब सभी ग्रामीण गिरीडीह उपायुक्त को आवेदन दे कर मदद की गुहार लगाने की बात कही है।इधर खबर की पुष्टि के लिए मुखिया से जब इस विसय पर बात किया गया तो इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिए।
इस दौरान मौके पर रेखा देवी, पूनम देवी,बसंती देवी, सुषमा देवी,सावित्री देवी, सुधा देवी,कलावती देवी, रामचंद्र महतो, परकास वर्मा,लालजीत प्रसाद वर्मा, राधे सियाम वर्मा,सहदेव महतो, चुडिया देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।





