प्रतिनिधि,हजारीबाग। आगामी पर्व तथा जिला में घटित घटनाओं के मद्देनजर सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सजग व सतर्क है। सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक माहौल खराब करने की किसी भी प्रयास को कड़ाई से निपटा जाएगा।





हाल के दिनों में व्हाट्सएप,फेसबुक,यूट्यूब एवं अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की सूचनाएं प्रशासन को प्राप्त हो रही है।ऐसा करने वालो पर विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कारवाई की जाएगी।आम लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया का जिम्मेवारी से प्रयोग करें तथा धार्मिक विद्वेष फैलाने वालों को चिन्हित कर जिला प्रशासन को सूचना देकर सहयोग करे।