रांची। रांची पुलिस ने ओरमांझी स्थित सदमा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ करने चार आरोपियों को रविवार की शाम गिरफ्तार किया है।आरोपियों को ओरमांझी के विभिन्न क्षेत्रों से मुजम्मिल अंसारी, फिरदौस अंसारी, जमील अंसारी और तौफीक अंसारी को गिरफ्तार किया गया हैं।एक आरोपी सुहैल पुलिस की पकड़ से दूर है।मामले को लेकर ग्रामीणों में उबाल है।ग्रामीणों का कहना है कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को प्रशासन सजा दिलाए।
आरोपी तौफीक अंसारी एक प्रतिष्ठित स्कूल के 11वीं का छात्र है।बाकी आरोपी रंग-रोगन का काम करते हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी अक्सर स्कूल की दीवार फांदकर घुसते थे और छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे।रोकने वालों को धमकी भी दिया करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसआईटी ने किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया थी।सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी में इंस्पेक्टर और एसआई थे।एसआईटी ने स्कूल में लगे सीसीटीवी में फुटेज खंगाले।मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
महीनों से छेड़छाड़ की शिकार हो रही थीं छात्राएं
रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय सदमा की छात्राएं महीनों से छेड़छाड़ का शिकार हो रही थीं,लेकिन छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों के डर से अपनी जुबान बंद रखी थी।इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की।शिक्षक दिवस पर जब छात्राओं को हथियार के बल पर उठाने और स्कूल के लिपिक को जान से मारने की धमकी दी गई तो स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी।
सुरक्षा मुहैया कराए प्रशासन-स्कूल प्रबंधन
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लिपिक आशीष महतो ने खुद के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सुरक्षा की मांग की है।आशीष ने ही आरोपियों को रोका था,जिसपर आरोपियों ने आशीष पर पिस्टल तान दी थी।स्कूल के एचएम का कहना है कि मामले को लेकर 10 सितंबर को बैठक होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही विवाद बढ़ गया।
आरोप प्रबंधन लापरवाह, पहले नहीं दी जानकारी
मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हो रही थी,लेकिन स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना नहीं दी।स्कूल में ही मामले को सुलझाने की कोशिश की।हल न निकलने पर ग्रामीणों तक इसकी शिकायत पहुंची।मामला जब तूल पकड़ा तो शनिवार को ग्रामीणों ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
हर दिन बेटियों को टारगेट किया जा रहा रघुवर
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि हिम्मतवाली हेमंत सरकार सो रही है। झारखंड में लगातार कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।इसके बावूजूद हेमंत सरकार सोई हुई है। राज्य में हर दिन बेटियों को टारगेट किया जा रहा है।
जानें क्या है पूरी घटना
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान आरोपी स्कूल में घुस गए। छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे।स्कूल के लिपिक आशीष महतो ने आरोपियों को रोका तो आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली और आशीष को जान से मारने की धमकी दी।छात्राओं को उठा लेने की धमकी दी। लिपिक ने ओरमांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।





