वरीय संवाददाता,रजरप्पा।गत दिनों रजरप्पा थानान्तर्गत एक विशेष समुदाय के अपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों के द्वारा सरकारी स्कूल की बच्चियों के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट की घटना एक सभ्य समाज पर धब्बे के समान है,जिसपर सरकार और प्रशासन को संज्ञान लेते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की जरूरत है,जिससे स्कूली बच्चियों को सुरक्षात्मक माहौल मिले और वो निर्भय होकर पठन पाठन कार्य कर सके साथ ही फिर कभी ऐसी घटना करने की सोचने वालों के लिए भी एक सबक हो।





उपरोक्त बातें शिक्षिका सह राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की प्रदेश अध्यक्ष सिंधु झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी एक शिक्षिका हूं और चाहूंगी कि स्कूलों के बाहर या आसपास बिना किसी कार्य के अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए पुलिस उचित कार्रवायी करें, जिससे पढ़ने लिखने वाली बच्चियों को हम स्वच्छ वातावरण एवं माहौल दे सकें। क्योंकि अखबारों और पीड़ित लड़कियों के बयान से ये जानकारी मिली है कि अपराध में शामिल लड़के पहले भी स्कूल जाने के रास्ते में अड्डेबाजी करते रहे है और वहां बैठकर उनपर फब्तियां कसते थें जिसकी उन्होंने पहले भी अपने घरों में शिकायत की थी, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया।