रांची।झारखंड राज्य के तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन सितंबर के माह के पहले हफ्ते से शुरू होगा और इसके लिए बच्चों को कॉपी देनी है। जिसमें बच्चों को उत्तर घर से लिख कर लाना है और साथ ही साथ प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी शिक्षक छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को उपलब्ध कराएंगे।इसमें खर्च होने वाला पैसा विद्यालय विकास को खर्च करने का निर्देश दिया गया है,लेकिन सभी स्कूलों के विद्यालय विकास कोष में एक भी पैसा नहीं है।सरकार ने पैसा सरेंडर कर आने के बाद से इसका भुगतान नहीं किया है।अभी किसी प्रकार का पैसा विभाग की ओर से जारी नहीं किया जा रहा है। कुछ जिलों के कुछ स्कूलों में पैसा अभी भी पड़ा है, जिसे सरेंडर नहीं किया गया है। उसे भी सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है।