पूर्वी सिंहभूम।पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमण कम होते ही स्कूलों को खोल दिया गया है। जिले में अभी नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल खोले गए हैं।पूरे डेढ़ साल बाद स्कूल खुलने के बाद बच्चों के चहरे पर एक अलग ही खुशी झलकती हुई देखी गई है। हालांकि पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम ही रही।संभावना है कि धीरे-धीरे बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकारी विद्यालयों में भी विद्यालय खुलने से एक दिन पहले गुरुवार को पूरे विद्यालय को सैनिटाइज किया गया। आज जैसे ही विद्यालय खुला सबसे पहले बच्चों के मास्क की जांच की गई। जिसके बाद हैंड सैनिटाइज कराकर गेट से प्रवेश कराया गया। इसके बाद बारी-बारी से सभी बच्चों की थर्मल स्कैनर द्वारा तापमान की भी जांच की गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हाई लाल किस्कू ने बताया कि कई महीनों के बाद आज विद्यालय खुला है जिसे लेकर शिक्षकों में भी काफी उत्साह हैं। ऑनलाइन क्लासेस में काफी हद तक बच्चों को समझाने को लेकर कई समस्याएं उत्पन्न होती हैंl दर्जनों बच्चों के पास एंड्रॉयड फोन न होने के कारण वे पढ़ाई से वंचित हो रहे थे।आज से ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो गए हैं तो हम सबको को पढ़ाने में भी काफी संतुष्टि महसूस होगी।प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। जिन बच्चों के पास मास्क नहीं है वैसे बच्चों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ थर्मल स्कैनर के द्वारा तापमान की भी जांच की जा रही है।इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। गांव के बच्चे यदि जागरूक होंगे तो वह गांव में जाकर अपने माता-पिता, पास-पड़ोस में जागरूकता के संदेश को फैलाएंगे जिससे काफी हद तक हम सब ग्रामीण क्षेत्र में फैलने वाले कोरोना वायरस को रोक पाएंगे।प्रधानाध्यापक ने बताया कि आज से नौवीं, दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई प्रारंभ हो गई। विद्यालय के बच्चों को जागरूक करने में प्रधानाध्यापक कन्हाई लाल किस्कू, शिशिर मंडल, शर्मिष्ठा मंडल, नवनीत सिंह, निधि लकड़ा, देवाप्रिया भद्रा, संगीता मंडल, चेताली मंडल आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।





