वाराणसी।वाराणसी सहित विभिन्न जिलों के कोषागार से आम जनता को 10, 20, 50 व 100 रूपयें के स्टांप व नोटरी टिकट न मिलने के कारण खिलाफ अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को ज्ञापन दिया।आपको बता दें कि बनारस बार एसोसिएशन व सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम पोर्टिको में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए थे लेकिन डीएम खुद न आकर एसीएम और एडीएम को ज्ञापन लेने के लिए भेजा।डीएम को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े अधिवक्ताओं को डीएम ने गुरुवार का समय दिया।

ज्ञापन में स्टांप की किल्लतो को लेकर रोज होने वाली दिक्कतों और काला बाजारी का जिक्र किया गया हैं।कोर्ट परिसर में ई स्टांप का सेंटर नही होने से कोर्ट परिसर से बाहर जाकर स्टाम्प लेना पड़ता है।अधिवक्ताओं ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी में स्टाम्प की किल्लतो को लेकर रोज दिक्कतें हो रहीं हैं और जिससे वेंडरों को भी स्टांप नहीं मिल पा रहा है।स्टांप जिनके पास है वे 10 रूपयें का स्टाम्प 50 रूपयें व 100 रूपयें का स्टाम्प 400 रूपयें में बेच रहे है। सरकार ने ई स्टांप की व्यवस्था किया है जिसका सम्पादन स्टांप होल्डिंग कार्पोरेशन प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। जिसने ई स्टांप का लाइसेंस शहर में विभिन्न हिस्से में दे रखा है। ई स्टांप लाइसेंस होल्डर भी स्टाम्प की कीमत से ज्यादा कीमत पर स्टांप देतें है, तथा ई स्टांप को लेने में बहुत ज्यादा औपचारिकताएं भी है। परिसर में ई स्टांप का सेंटर न होने के कारण कोर्ट परिसर से बाहर जाकर स्टांप लेना पड़ता है। यह भी अवगत कराना है कि बहुत से आवेदन पत्र ऐसे देने पड़ते हैं जिसमें एक पेज का ही हलफनामा मांगता है जो कि 10 रुपये में ई स्टांप पर देना होता है और 10 रूपये का ई स्टांप लेने पर उस पर इतनी जगह भी नहीं होती कि उस पर एक लाइन भी लिखा जा सके। साथ ही छोटे स्टांपों की जरूरत जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड व छात्रों को स्कूलों में शपथ-पत्र देने के लिए आवश्यक हैं। जिसको स्टांप पर देना सम्भव नहीं हो पाता। साथ ही नोटरी टिकट भी उपलब्ध नही हो पा रहा है जिसके कारण सरकार को प्रति दिन लाखों रुपये के रेवेन्यू का भी नुकसान हो रहा है। डीएम ने अधिवक्ताओं से बातचीत के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उधर इस प्रकरण में सेंट्रल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने एडीएम फाइनेंस संजय कुमार से मुलाकात की और स्टांप किल्लतो को देखते हुए अधिकांश वेंडरों के यहा छापा मारा गया और उनका रजिस्टर जब्त कर लिया गया। संजय कुमार ने कहा कि ऐसे ही कारवाई जारी रहेगी और स्टांप किल्लतो को समाप्त किया जायेगा।

ज्ञापन देनें में, बनारस बार अध्यक्ष विनोद पांडे, महामंत्री विवेक सिंह, कन्हैयालाल पटेल, अवधेश सिंह, धीरेन्द्रर शर्मा, राजा आनन्द ज्योति सिंह, संजय सिंह दाढ़ी, रत्नेश्वर पांडेय, अंजनी श्रीवास्तव, सुभाष नन्दन चतुर्वेदी, संदीप सिंह, सच्चा बाबू, मनीष सिंह लड्डू, विनोद शुक्ल, अनिल पाठक आदि शामिल रहे।