प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से झामुमो का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रांची में मुलाकात किया।इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल प्रखंड के विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड को सुखाड के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सभी किसानों का केसीसी ऋण माफ करने की मांग किया।जबकि गिद्धौर को पुनः चतरा अनुमंडल में शामिल कराने की भी ज्ञापन सौपा।जिसपर समस्याओं के निराकरण का मंत्री ने सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि यदि इन जनसमस्याओं का अविलंब निष्पादन नहीं किया गया तो जनता चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,झारखंड संघर्ष समिति के प्रदीप कुमार व सत्यनारायण शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।





