प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत के कुन्दरु में स्वर्गीय त्योफिल तिर्की मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था,जिसका फाइनल मैच रविवार को खेला गया,जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया,जिसमें फाइनल में पहुंचने वाली टीम बरतुआ बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया,जिसमें हजारीबाग की टीम ने एक जीरो से बढ़त बनाई और किताब आपने नाम किया।





इस टूर्नामेंट का मैन आफ दा मैच हजारीबाग की टीम सोनली मुर्मू और मैन आफ सिरीज़ बरतुआ के टीम नीतु कुमारी को दिया गया।इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार हजारीबाग को 3500 रूपया और दुसरा पुरस्कार 3000 रूपया दिया गया। तीसरा चेलेगदा और चौथा पुरस्कार कुन्दरू को दिया गया।





इस टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सक्रिया सदस्य नकुल महतो, विशिष्ट अतिथि तलसवार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, तलसवार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार,तलसवार पंचायत के पूर्व मुखिया शुक्ल तुरी, समाजसेवी कल्याण मिंज,राथो गंझू, इस टूर्नामेंट का आयोजन करता जीवन ज्योति क्लब कुन्दरु के अध्यक्ष - अशोक रोशन तिर्की सचिव- मरकुश लकड़ा कोषाध्यक्ष -गाबरिएल तिर्की संरक्षक - मुनेश्वर गंझू, खेल प्रभारी -कोरनेयुस खेस, महावीर गंजू एवं ग्रामीण उपस्थित थे।