प्रतिनिधि,जमशेदपुर।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता जी विचार मंच कदमा के तत्वाधान में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती का आयोजन किया गया।





इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे देश के महान सपूत पूरे विश्व में बिरले ही देखने को मिलते हैं। उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की भावना सदैव अनुकरणीय रहेगी। उन्होंने हमेशा राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। आज के समय में प्रत्येक नागरिक खासकर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका अदा करना चाहिए।





इस दौरान उन्होंने राष्ट्र एवं राज्य के महापुरुषों की जीवनी पर आधारित एक संग्रहालय एवं वाचनालय बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे देश एवं राज्य के महापुरुषों की जीवनी और विचारों के अध्ययन से लोगों का बौद्धिक विकाश होगा। जिससे उनमें मौलिक चेतना उजागर होगी।





कार्यक्रम का संचालन नेताजी विचार मंच के सचिव मनोज झा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पकरासी दा ने किया। मौके मुख्य रूप से नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोलानाथ गोस्वामी, विश्वनाथ राय (बिशु दा), पार्थो बंगवास्, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा यादव, शिल्पकार एसके बरुआ, कदमा सोनारी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा (बबुआ झा), संजय तिवारी, शाहनवाज अहमद, मौलाना अंसार खान, माजिद अख्तर, जेसी मोहंती, दिनेश पोद्दार, छोटू, जितेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद, ऑगस्टीन विल्सन, तुला दा, जयप्रकाश साहू, अरुण वर्मा, गोविंदा दास, कैलाश रजक, मनोज भगत, आलम, मोती, राकेश जयसवाल, प्रभात ठाकुर, मानस गिरी, राजू दास, किट्टू पाजी, विनोद रजक, जयप्रकाश साहू, निमाई अग्रवाल, धन्नू महतो समेत अन्य मौजूद थे।