प्रतिनिधि,जमशेदपुर।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सभी डिस्ट्रिक्ट के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने मुझे सर्वसम्मति से वोट देकर अध्यक्ष पद के लिए चुना है। मैं पूरी इमानदारी के साथ झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के साथ साथ खिलाड़ियों को मदद करूंगा। पूरे झारखंड के गांव-गांव तक हैंडबॉल के विकास के लिए जो भी कदम उठेगा, उसमें मेरा पूर्ण रुप से सहयोग रहेगा।