प्रतिनिधि,गिरिडीह। यातायात पुलिस एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबन्धक के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा शुक्रवार को रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दोरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले लोगों को चालान किया और साथ ही उन्हें यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है।





सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं लोगों को प्रेरित करें। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट और सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।





जागरूकत अभियान के दौरान वाहन चालकों सहित उपस्थित अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा द्वारा सड़क सुरक्षा की महत्ता को बताते हुए अपने-अपने परिवार, आस-पड़ोस के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का निश्चित रूप से उपयोग करने के महत्व के बारे में चर्चा करने की अपील की गयी।