प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे और संचालन थाना प्रभारी सनोज चौधरी के द्वारा गया। मौके पर बीडीओ अभिषेक पांडे भी मौजूद थे।बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया गया और लोगों की समस्या सुनी गयी।
बैठक में दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, सद्भाव का प्रतीक बताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी पूजा पंडाल के अध्यक्षो को कई दिशा निर्देश दिया गया।सभी अध्यक्ष का मोबाइल नंबर थाना को सौपने को कहा गया।साथ ही बारी-बारी से दुर्गा पूजा के मौके पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली गई। दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों को शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा मनाने,अश्लील एवं किसी धर्म के ठेस पहुंचाने वाले गानों पर पूरी तरह से पाबंदी रखने की बात कही गई।थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने हुड़दंगियों पर पूरा ध्यान रखने, कोई समस्या उत्पन्न हो तो इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को फौरन देने की बात कही गई।
बैठक में लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार हुडदंग से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि पूजा पंडल ,चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। पूजा समिति के लोगों को पूजा पंडाल में इलेक्ट्रिक की व्यवस्था सही ढंग से करने को कहा गया।वहीं 25 अक्टूबर को सभी जगह पर मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। विसर्जन में अपने बच्चों को पर विशेष नजर रखने को कहा गया।
इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी केके शाहा,एसआई नितीश दुबे, समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, मुखिया बसंती पन्ना, जोगेंद्र यादव, बृज किशोर सिंह, बबलू कुमार, रामजी यादव, सुनील दास, कौशलेंद्र कुमार सिंह,अरुण चौरसिया, वकील खान, मुरारी सिंह, देव कुमार पासवान, सरदार शमशेर सिंह के अलावा सभी समुदाय के कई लोग उपस्थित थे।





