हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में चतरा उपयुक्त अबू इमरान गुरूद्वारा पहुंच प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी





उपायुक्त ने श्री गुरू नानक देव के 554वां पावन प्रकाश पर्व उत्सव पर प्रकाश डाला





प्रतिनिधि,हंटरगंज। गुरुवार को प्रखण्ड के डुमरी कला में स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी का 554वां पावन प्रकाश पर उत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर उपायुक्त अबु इमरान ने गुरूद्वारा पहुंच सिख समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी। गुरूद्वारा में गुरू सिंह सभा के सदस्यों के द्वारा उपायुक्त से आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई,जिसमें सामुदायिक भवन, भूमि की उपलब्धता शामिल है।





उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकार हंटरगंज को निर्देशित किया कि सरकारी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाय। गुरू द्वारा प्रबंधन समिति एवं सभी सिख समाज की ओर से उपायुक्त को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में श्री गुरू नानक देव के 554वां पावन प्रकाश पर्व उत्सव पर प्रकाश डाला।