प्रतिनिधि,हजारीबाग।हजारीबाग एथलेटिक्स संघ फुटबॉल की बैठक नजरुल हसन की अध्यक्षता में होटल शीतल छाया में किया गया। झारखंड फुटबॉल के सचिव गुलाम रब्बानी के निर्देशानुसार हजारीबाग फुटबॉल एथलेटिक संघ का बैठक आयोजन किया गया। बैठक आयोजन में जिले के सभी क्लबों का रजिस्ट्रेशन, खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और फुटबॉल लीग मैच कराने पर चर्चा किया गया।





इस बैठक में उपाध्यक्ष लाल किशोर प्रसाद, सरफराज अहमद ,बहादुर राम, सचिव भैया मुरारी सिन्हा, कोषाध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य के साथ ही साथ क्लबों के सचिव अभय पासवान ,अबोध राम, सैफुल्लाह खान गुड्डू, शशि विश्वकर्मा, भोला राणा ,रोशन दत्ता ,प्रमोद राम ,धनेश्वर यादव, कृष्ण कुमार ,रहमत खान, और राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप उपस्थित थे।