प्रतिनिधि, हजारीबाग। हज़ारीबाग में चर्चित कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के घर पर शुक्रवार की सुबह ईडी ने छापेमारी की। कार्रवाई में दोपहर तक भारी मात्रा में रुपये मिली है। रुपये गिनने के लिए स्थानीय बैंक से दो कैश काउंटिंग मशीन मंगावाई गई है। करीब तीन करोड़ मिलने की खबर आ रही है। ईडी को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।इस दौरान भारी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई है। कार्रवाई कब तक चलेगी और ईडी के हाथ क्या दस्तावेज़ लगे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
बताते चले कि सुबह से ही कोल लिंकेज मामले में ईडी झारखंड के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। इसको लेकर हज़ारीबाग़ के लोह सिंघना थाना क्षेत्र स्थित मिल्लत कॉलोनी स्थित चर्चित कोयला कारोबारी इज़हार अंसारी के घर ईडी की टीम का छापेमारी सुबह 7 बजे से जारी है। मिली जानकारी के अनुसार हज़ारीबाग़ सहित राजधानी रांची और रामगढ़ में भी ईडी की अलग- अलग टीम की छापेमारी कर रही है।
नोट गिनने की मशीन लेकर जा रहे बैंक के अधिकारियों से पूछने पर इतनी जानकारी दी थी अधिक जानकारी आपको प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया जाएगा।वहीं नोट गिनने की मशीन ले जा रहे अधिकारी ने बताया यह नोट गिनने की मशीन है। स्थानीय बैंक से लेकर वह जा रहे हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। तीन करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आ रही है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं है।





