विशेष संवाददाता,रांची।श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार (15 अगस्त) को आजादी का जश्न मनाया गया। खाटू नरेश महाबली बजरंगबली सहित अन्य देवी देवताओं व गुरुजनों को तिरंगा श्रृंगार करके मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर काजू, किशमिश,टॉफी और फल का प्रसाद वितरण किया गया। भारत माता की जयकारे लगाए गए। राष्ट्रीय झंडा का पूजन करके भक्तजनों ने ने तिरंगा पर फूल अर्पित किए। तिरंगा श्रृंगार के दर्शन हेतु भक्तों ने बड़ी संख्या में श्री श्याम दरबार में माथा टेका।
63वां श्री सुंदरकांड पाठ आयोजित
63वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ का आयोजन मंगलवार (15 अगस्त) को सायंकाल किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया था। लेक रोड निवासी दिलीप अग्रवाल, सरिता अग्रवाल और अमन अग्रवाल ने हनुमान जी की पावन अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके केसरिया पेड़ा, पंचमेवा,चूरमा,रोट,गुड़,चना और मौसमी फल का प्रसाद अर्पित कर सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। रामचरितमानस का पाठ वाचको का चंदन वंदन करके अग्रवाल परिवार ने आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमंत्री अनिल नारनोली ने पूजन अनुष्ठान संपन्न करवाया।
श्री गणेश वंदना व श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ 63वें श्री सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया। सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने सामूहिक रुप से श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। अखंड ज्योति में होती देने के लिए भक्तों की कतारें लगी रही । महाआरती करके सभी भक्तों को सभी प्रकार का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल,मोनू,अनिल नारनौली, पुष्पा देवी पोद्दार,श्यामसुंदर जोशी और पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे ।
खाटूनरेश का महास्नान पर्व
श्रवण अमावस्या के अवसर पर आज (16 अगस्त) हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश का महास्नान अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ । इस अवसर पर खाटू नरेश सहित सभी देवी देवताओं को नया पोशाक पहना कर विभिन्न फूलों की मालाओं से सजाया गया। गुलाब के विशेष रूह से मसाज करके पंचदीपों की आरती करके पंचमेवा का प्रसाद अर्पित किया गया। मंडल के मंत्री श्यामसुंदर शर्मा और मंदिर के पहले आचार्य रत्नाकर शर्मा व मंदिर के आचार्य ने गर्भगृह का अनुष्ठान सजावट कार्य संपादित किया। लाल गुलाब के1500 फूलों से खाटू नरेश को विशेष रूप से सजाया गया। लाल गुलाब के विशेष श्रृंगार के साथ श्यामल रूप में विराजमान खाटू नरेश भगतजनों को आशिर्वाद प्रदान कर रहे थे।खाटू नरेश के भक्तों में अमावस्या स्नान का विशेष महत्व होता है। दिन भर भक्तों का आना जाना लगा रहा।जय जय खाटू के वासी जय जय बाबा श्याम के भजन खाटू नरेश के जयकारों से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया व अन्य ने पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया।
शनिवार को हरियाली तीज व भंडारा
शनिवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में हरियाली तीज पर्व मनाया जाएगा। केसर चंदन तिलक श्रृंगार करके हरियाली पोशाक पहनाकर हरियाली श्रृंगार किया जाएगा। इसी दिन 75वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन सायं 5 बजे से होगा। अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने भक्तजनों को आमंत्रित किया है। पुष्पा देवी पोद्दार हरियाली तीज पर्व व गोपाल महेश्वरी 75वें श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे।





