विशेष संवाददाता,रांची।जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर, राम दूत अतुलित बल धामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा के संगीतमय सुरताल से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर मंगलवार को गूंज रहा था। अवसर था श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 58वें श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन का।
विदित हो कि प्रत्येक मंगलवार को श्री श्याम मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज को समर्पित इस कार्यक्रम का आयोजन नियमित रूप से होता है।श्री श्याम मित्र मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने हनुमान जी महाराज की अखंड पावन ज्योति प्रज्ज्वलित करके केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, केला फल का प्रसाद अर्पित कर झारखंड राज्य के खुशहाली की प्रार्थना की।नारनोली ने रामचरित मानस व पाठ वाचकों का चंदन वंदन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद की सेवा निवेदित की।पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ श्री गणेश वंदना करके पाठ प्रारंभ किया। ढोलक ढफली झांझ कड़ताल के स्वर के साथ पाठ वाचकों ने उपस्थित भक्तों से संगीतमय पाठ करवाया। बजरंगबली श्यामेश्वर महादेव की जय जयकारों से पूरा मंदिर परिसर व हरमू रोड गूंज रहा था। पाठ के प्रारंभ व समापन के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।भजनों का गायन भी किया गया।महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढानढनिया, अनिल नारनोली, श्यामसुंदर जोशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
गुरुवार को होगा एकादशी संकीर्तन
हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में कामिका एकादशी के अवसर पर 13 जुलाई (गुरुवार) को रात्रि 9:30 बजे से एकादशी संकीर्तन होगा। किशोरगंज निवासी मुकेश कुमार वर्णवाल व राधा वर्णवाल परिवार के साथ खाटूनरेश की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
71 वां श्री श्याम भंडारा 15 जुलाई को
श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा शनिवार (15 जुलाई) को संध्या पांच बजे से 71वां श्री श्याम भंडारा किया जाएगा। रातू रोड निवासी मुरारीलाल अग्रवाल प्रकाश अग्रवाल परिवार के श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे।





