वरीय संवाददाता,रांची।जामवंत के बचन सुहाए,सुनि हनुमंत हृदय अति भाए, संकट कटे मिटे सब पीरा,जो सुमिरे हनुमत बलबीरा के सुर ताल से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर व हरमू रोड गूंज रहा था।अवसर था श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 59वें श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ के आयोजन का।





श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने मंदिर में विराजमान श्री हनुमान जी महाराज का रजनीगंधा, सूर्यमुखी, तुलसीदल, लाल गेंदा, पीला गेंदा फूल से विशेष श्रृंगार किया गया। कृतिका गुप्ता व सिद्धि गुप्ता ने परिजनों के साथ बजरंगबली की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके केसरिया पेड़ा,केला फल का प्रसाद अर्पित कर खुशहाली की प्रार्थना की। गुप्ता परिवार ने श्री रामचरितमानस का पाठ वाचको का चंदन वंदन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने यजमान परिवार से शिव पूजन अनुष्ठान संपन्न करवाया ।





श्री श्रवण ढानढनिया चना प्रसाद की सेवा निवेदित की। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा व अन्य ने साज बाज के साथ श्री गणेश वंदना करके श्री हनुमान चालीसा का पाठ फिर श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ सुरताल से प्रारंभ किया । उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने भी सामूहिक रूप से पाठ किया । पाठ के बीच-बीच में भजनों का गायन भी किया गया। पाठ समापन के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभी भक्तगण हनुमान जी की आराधना में लीन थे। बजरंगबली की जय जयकारों के बीच आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, पवन केडिया, श्याम सुंदर जोशी उपस्थित थे ।





शनिवार को 72वां श्रीश्याम भंडारा





श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 22 जुलाई शनिवार को संध्या 5 से 72वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन होगा।किशोरगंज निवासी मोहनलाल,ममता खंडेलवाल,माधव प्रिया खंडेलवाल अपने परिजनों के साथ 72 वें श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे। मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने सभी भक्तों को आमंत्रित किया है।