पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।अग्रसेन भवन स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में हरियाणा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता विनोद जैन ने की। वहीं विगत कार्यकारी सचिव रमन शर्मा ने हरियाणा संघ के कार्यों से सभा को अवगत कराया।सभा की अध्यक्षता कर रहे विनोद जैन ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न परिचर्चा के साथ नई कार्य समिति के गठन की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित भी किया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सर्वसम्मति से सदस्यों ने रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में 11 सदस्यों की एक संचालन कमेटी बनाने का निर्णय लिया।इस कमेटी में रमेश चंद्र शर्मा के साथ विनोद जैन, अरुण शर्मा, श्याम बिहारी गोयनका, अनिल अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रमोद सारस्वत, अमित शर्मा रिंकू, दीपेश निराला, हरि कनोडिया एवं राजेश कौशिक को सम्मिलित किया गया।उपरोक्त समिति अगले 3 महीने के लिए विविध कार्यो संग, सदस्यता विस्तारण, सदस्यता शुल्क ,संरक्षक सदस्य के संपादन हेतु अधिकृत रहेगी।सितंबर माह के बाद हरियाणा संघ रांची का विधिवत कार्य समिति निर्धारण हेतु चुनाव कराया जाएगा।
बैठक में लक्ष्मी चंद दीक्षित,सत्यनारायण शर्मा,दयानंद शर्मा,राधेश्याम शर्मा,सोमनाथ शर्मा,वेद प्रकाश छापड़िया,नवल शारदा,नंदकिशोर आर्य,जयप्रकाश मित्तल, सुभाष चंद्र पिलानी,घनश्याम शर्मा,श्याम सुंदर शर्मा,किशन लाल शर्मा,धर्मचंद शर्मा,प्रदीप शर्मा,महेंद्र शर्मा,लकी शर्मा, अमित शर्मा सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।धन्यबाद ज्ञापन अरुण शर्मा ने किया।





