प्रतिनिधि,बगोदर। विवाह समारोह में मधुमक्खियों द्वारा आक्रमण कर दिए जाने से भगदड़ मच गई।घटना में कई लोगों पर हमला किया,जिसमें एक युवती जो तरबुज बेच रही थी गंभीर रूप से घायल हुई।घटना बगोदर थाना क्षेत्र के प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल हरिहरधाम की है।





जानकारी के मुताबिक बगोदर स्थित हरिहर धाम मन्दिर परिसर में विवाह को लेकर काफी भीड़भाड़ थी,जिसमें कई परिवार के लोगों की यहां शादी थी। शादी में बाराती और घराती दोनों जमा हो चुके थे, लेकिन शादी की तैयारी जैसे ही शुरू हुई अचानक मधुमक्खियों ने शादी समारोह में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया।मधुमक्खियों से बचने को लेकर वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। कई लोग नदी में जाकर डुबकी लगाने बाद कुछ राहत की सांस लिए।





जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में एक युवती बुरी तरह घायल हो गई। उक्त युवती मंदिर के पास तरबुज बेच रही थी,जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि और भी कई बाराती घराती भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए। इसके पूर्व भी एक बार मधुमक्खियों के द्वारा मन्दिर परिसर में आये श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया गया था,जिसमें कई लोग घायल हुए।





गिरिधारी महतो ने बताया कि शादी समारोह में हम भी गए थे अचानक मधुमक्खियों का झुण्ड लोगों पर टूट पड़ा।उसे भी एक ने काटा,लेकिन जान बचा कर हम भाग निकले।कई लोग नदी के बालू में लेट का उलट पलट कर रहे थे। बताया जाता है कि हरिहर धाम मन्दिर शादी विवाह को लेकर प्रसिद्ध मन्दिर है। इसलिए यहां विवाह के लग्न में काफी भीड़ रहती है।वैसे मन्दिर मे कई सालों से मधुमक्खियो ने अपना डेरा डाल रखा है।