रांची। अग्रणी वैलनेस कंपनी हिमालया ने अपना नया अभियान ओजी पिंपल सॉल्यूशन शुरू किया है,जिसमें मां और उनकी टीनेज बेटियों के बीच का मधुर संबंध दिखाया गया है। इस अभियान में हिमालया अपनी बेटी के जीवन में मुख्य इन्फ्लुएंसर के रूप में मांओं की भूमिका का चित्रण कर रही है, जो खासकर स्किन केयर और पिंपल के इलाज के वक्त और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है।





यह अभियान मुख्य उत्पाद हिमालया नीम फेस वॉश पर केंद्रित है, जो स्किनकेयर के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम है। अपनी शुरुआत से ही हिमालया ने प्राकृतिक सामग्री और सस्टेनेबल अभ्यासों को अपनाया है और हिमालया प्यूरिफ़ाइंग नीम फेस वॉश के ब्रांड के इस सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिमालया प्यूरिफ़ाइंग नीम फेस वॉश को गहर वैज्ञानिक अनुसंधान और परीक्षण के बाद बनाया गया है।क्लिनिकली प्रमाणित यह फेस वॉश 100 फीसदी प्राकृतिक नीम से बना है, जो सस्टेनेबल विधियों से प्राप्त की जाती है, ताकि पर्यावरण और समुदाय की रक्षा हो सके।





इस अभियान में इस पीढ़ी की मां और उसकी टीनेज बेटियों के बीच के संबंध का चित्रण किया गया है। आज की टीनेजर्स अपनी स्किन की समस्याओं और अन्य चिंताओं के बारे में अपनी मां से बात करती हैं और किसी अन्य सदस्य के मुकाबले उनकी परामर्श पर ज़्यादा ध्यान देती हैं। उन दोनों के बीच यह मित्रवत संबंध उनकी मौजूदा वास्तविकता को प्रतिबिंबित करता है, जिससे विश्वास और खुली बात को बढ़ावा मिलता है।





गायत्री कबीलन कैटेगरी मैनेजर हिमालया वैलनेस कंपनी ने इस कंसेप्ट और अभियान के रचनात्मक निर्देशन के बारे में बताते हुए ब्रांड के उद्देश्यों व मूल्यों के साथ इसकी अनुरूपता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमने हिमालया प्यूरिफ़ाइंग नीम फेस वॉश की समृद्ध विरासत और ब्रांड की कहानी से प्रेरणा ली। हमारा उद्देश्य एक ऐसे अभियान का निर्माण करना है, जो न केवल इस उत्पाद की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करे, बल्कि हमारी विरासत और सस्टेनेबल स्किनकेयर की प्रतिबद्धता को भी गौरवान्वित करे। हम अपने पैतृक ज्ञान में ब्रांड की एक मजबूत बुनियाद और गुणवत्ता की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए अपने ग्राहकों से गहरा जुड़ाव विकसित करना चाहते हैं।