प्रतिनिधि,जामा।जामा थाना परिसर में बुधवार को हूल दिवस को लेकर शांति समिति के बैठक का आयोजन बीडीओ डॉक्टर विवेक किशोर और थाना प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई।बैठक में शांति समिति के सदस्यों से हूल दिवस पर लगने वाले लकड़जोरिया और बैसा मेला पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सदस्यों ने बताया कि लकड़जोरिया मैदान में 28 जून 2024 से ही फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा, 29 के रात में साफा होड़ द्वारा रात्रि जागरण कर पूजा पाठ किया जाता है, 30 जून 2024 को सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। वहीं बैसा में 29 और 30 जून 2024 को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।
बीडीओ ने मेला कमिटी के सदस्यों को वोलेंटियर नियुक्त करने का निर्देश दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि नियुक्त वोलेंटियर की सूची थाना को उपलब्ध कराना है। उन्होंने मेला के दिन गाड़ियों के रूट में भी परिवर्तन करने का आश्वासन सदस्यों को दिया।
मौके पर एसआई अजित होंहगा,सतीश चंद्र राय,कालेश्वर सोरेन,सत्तार खां,गौतम दरवे,सुभाष मंडल,चंद्रकांत मंडल, उमा यादव,संतोष हांसदा,बर्नवास मुर्मू,हेमलाल हांसदा, बाबुजन मुर्मू सहित थाना के सभी पदाधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।





