प्रतिनिधि,जमशेदपुर।होली पर्व और शब-ए-बारात के मद्देनजर सोमवार जिला पुलिस ने पूरे शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान शहर के लोगों से होली पर्व और शब-ए-बारात को लेकर अमन-चैन कायम रखने की अपील की गई।
शहर में विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रैफ को भी उतारने की घोषणा जिले की डीसी विजया जाधव ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक में की थी। वहीं फ्लैग मार्च गोलमुरी थाने से निकाला गया। जहां सभी डीएसपी और थाना प्रभारी भी मौजूद थे। जिसके बाद पीसीआर वैन, टाइगर मोबाइल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गय।
फ्लैग मार्च मुख्य रूप से गोलमुरी, बिरसानगर, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, मानगो, साकची, आजादनगर, कदमा, सोनारी, टेल्को, बर्मामाइंस, परसुडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई आदि क्षेत्रों में किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान बज्र वाहन भी मौजूद थे।





