
माता वैष्णो देवी रोपवे पर रार: कटरा में 'सांकेतिक बंद', 4.5 लाख लोगों की आजीविका पर संकट का दावा
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले आधार शिविर कटरा में आज सन्नाटा पसरा रहा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं ने एक दिवसीय 'सांकेतिक बंद' का आह्वान किया। बाजारों में दुकानें बंद रहीं और होटलों के बाहर 'नो रोपवे' (No Ropeway) के पोस्टर चस्पा नजर आए।
● ब्रेकिंग











