
मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से एक की मौत, कई गाड़ियाँ मलबे में दबीं
उत्तर-पूर्वी मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ लाल बहादुर शास्त्री (LBS) रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन-4 के एक पिलर का सीमेंट हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
● ब्रेकिंग











