
यूपी बजट 2026-27: MSME और युवाओं के लिए खुले अवसरों के द्वार, 'सरदार पटेल औद्योगिक जोन' से चमकेगा हर जिला
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नवीनतम बजट में राज्य की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया है। ₹3,822 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ, सरकार का लक्ष्य न केवल औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं को स्वावलंबी बनाना भी है।
● ब्रेकिंग











