जमशेदपुर। बीते 29 नवंबर को बागबेड़ा थाने के एएसआई वीरेंद्र राय गस्ती पर थे।इसी दौरान उन्हें कीताडीह दोसा कॉर्नर के पास ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी प्रभारी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ साथ थाना प्रभारी को दी।जिसके बाद उच्च अधिकारियों से दिशा नर्देश मिलने पर एएसआई ने दल बल के साथ दोसा कॉर्नर के पास छापेमारी की।





इस दौरान दो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे।जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया।जिसमें स्थाई पता परसुडीह सलगाझुड़ी रेलवे फाटक के पास व वर्तमान में बागबेड़ा कीताडीह पुराना पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाला राजकुमार और कीताडीह मनसा मंदिर के पास रहने वाला वरुण कुमार प्रजापति शामिल था। साथ ही पुलिस ने तलाशी के क्रम में आरोपी राजकुमार के मोबाइल के कवर से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई।





जहां पूछताछ के दौरान राजकुमार ने बताया कि उसने बर्मामाइंस स्टार टॉकीज कैरेज कॉलोनी निवासी अमित सिंह से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर 2500 रुपए में खरीदी है। जिसके साथ उसे एक पुड़िया ब्राउन शुगर फ्री में मिला। जिसके बाद पुलिस ने सप्लायर अमित सिंह को उसके साथी बागबेड़ा पोस्तु नगर निवासी रवि कुमार दास के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाने के एएसआई वरेंद्र राय के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त जानकारी बुधवार जुगसलाई थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अनिमेष गुप्ता ने पत्रकारों को दी। वार्ता में थाना प्रभारी वरुण कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।