पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद। झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग और स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता 2024-25 में धनबाद के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।पीटीएफ अकादमिक धनबाद के छात्रों ने राज्य की 14वीं प्रतियोगिता में कई पदक हासिल किए और अपने जिले का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड के सर्वश्रेष्ठ स्केटर्स का चयन करना था, जो आगामी 62वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।





पदक विजेताओं की सूची





5 से 7 वर्ष





1. आयांश: 100 मीटर: रजत।





2. रौनक मिश्रा: 100 मीटर: कांस्य।





3. शान्वी सिंगल: 100 मीटर: रजत।





4. नव्या बरनवाल: 100 मीटर: स्वर्ण।





7 से 9 वर्ष





1. मानविक राज भूषण: 100 मीटर: रजत, 200 मीटर: स्वर्ण।





2. शारण्य उपाध्याय:100 मीटर: कांस्य, 200 मीटर : कांस्य।





3. आदित्य गांधी: 200 मीटर: कांस्य।





4. आर्यना: 100 मीटर: कांस्य, 200 मीटर: कांस्य।





5. जेसिका साहनी: 200 मीटर कांस्य।





9 से 11 वर्ष:अभ्या श्री: 100 मीटर रजत। अव्हनी कुमारी: 100 मीटर कांस्य। हरगुन कौर:100 मीटर रजत। 200 मीटर स्वर्ण। अंशुमान: 100 मीटर रजत।





12से 14 वर्ष आयु वर्ग





1. रुद्रांश शर्मा: 100 मीटर: स्वर्ण, 200 मीटर: स्वर्ण, 1000 मीटर: स्वर्ण।





2. नव्या सेठ 1000 मीटर: स्वर्ण।





3. प्रीषा ओझा 100 मीटर: रजत, 200 मीटर: रजत, 500 मीटर: स्वर्ण।





4. अरैना त्रिवेदी 100 मीटर: कांस्य, 200 मीटर: कांस्य 500 मीटर: कांस्य।





15 से 17 वर्ष आयु वर्ग





1. अनीकेत प्रताप सिंह 100 मीटर: स्वर्ण, 200 मीटर: स्वर्ण, 1000 मीटर: स्वर्ण।





2. अभिनव राज 1000 मीटर: रजत 200 मीटर: स्वर्ण।





3. अदिति कुमारी: 500 मीटर कांस्य।





17 वर्ष से अधिक





हेमंत कुमार: 100 मीट: स्वर्ण, 200 मीटर: स्वर्ण





कोच अभिषेक कुमार और शिव कुमार महतो के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। दोनों कोच का कहना है कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन ने इन्हें इस उच्च स्तर तक पहुंचाया है।





भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि धनबाद के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। ये युवा हमारे समाज के प्रेरणास्रोत हैं। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि खेल के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि को देखते हुए हम अधिक संसाधनों का प्रावधान करेंगे ताकि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।इस प्रकार धनबाद के स्केटिंग सितारों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि वे भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छू सकते हैं।