प्रतिनिधि,रामगढ़। आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप के तहत सोमवार को 23 रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ व आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।





इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव पाठशाला में भाग लिया। मौके पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं के द्वारा सभी को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई एवं सभी से आगामी 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। इसके साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशाला के दौरान मतदाता जागरूकता शपथ का भी आयोजन किया गया।