पूसू प्रतिनिधि,हजारीबाग।हजारीबाग के मुनका बगीचा में अगले माह 24 दिसंबर को पहली बार श्री श्याम समर्पण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन श्री श्याम टाबरिया के प्रयासों से संभव हो रहा है।इसमें धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।इसमें कई राज्यों के श्याम भक्त शामिल होंगे,जहां श्री श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा,जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
महोत्सव के दौरान इत्र वर्षा की जाएगी,जिससे वातावरण सुगंधित और पवित्र हो जाएगा। 56 प्रकार के भोग (छप्पन भोग) अर्पित किए जाएंगे।सवामणि प्रसाद का आयोजन होगा, महोत्सव के दौरान अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, जो भक्तों की भक्ति भावना को और प्रबल करेगी।
कार्यक्रम की खास बात यह है कि 251 महिलाओं द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी।यह दृश्य अत्यंत मनमोहक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होगा।इस कार्यक्रम में कोलकाता से आमंत्रित भजन गायक और कलाकार शिरकत करेंगे।अनुभव अग्रवाल और सौरभ शर्मा प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर करेंगे।श्याम भजनों के माध्यम से भक्तों को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।
महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।आयोजन स्थल को सजाने,भक्तों की व्यवस्था,प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।





