रांची।एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स ने दिल्ली, गुजरात और झारखंड में मानसिक स्वास्थ्य और लिंग आधारित हिंसा पर अपने 18 महीने लंबे प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।प्रोजेक्ट को यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से पूरा किया गया।साथ ही इसे केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी)और रांची न्यूरोसाइकियाट्री और संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) जैसे प्रमुख संस्थानों से तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई गयी।





प्राची शुक्ला,कंट्री डायरेक्टर,वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स ने कहा कि इस प्रोजेक्ट ने किफायती और सामायिक मानसिक स्वास्थ्य पर देखभाल की आवश्यकता तथा कोविड-19 महामारी के मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर प्रभाव पर प्रकाश डाला।मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों में वृद्धि ने कम लागत वाली डिजिटल तकनीकों को लागू करने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं जो मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण में सरकार के प्रयासों का समर्थन करने में सहायक हैं।यह प्रोजेक्ट जून 2021 से नवंबर 2022 तक तीन राज्यों के 26 जिलों में कोविड-19 और लिंग आधारित हिंसा प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को प्रारंभिक जांच, रेफरल और सामाजिक सुरक्षा लिंकेज प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया था।





इसके मुख्य बिंदुओं में





प्रोजेक्ट अवधि के दौरान वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म को मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए 70,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुए।टेली-काउंसलिंग सत्रों को पूरा करने के बाद कम गंभीर स्वास्थ्य के मुद्दों से परेशान 95 फीसदी व्यक्तियों को सामान्य पाया गया।सभी तीन राज्यों के शहरी क्षेत्रों में, 35-59 आयु वर्ग में पुरुषों और महिलाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक है।लिंग आधारित हिंसा के मुद्दों और मानसिक स्वास्थ्य के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित किया गया था।वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स ने संस्थागत देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के लिए रेफरल सेवाओं की सुविधा भी प्रदान की। मानसिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा और पदार्थ उपयोग विकार के लिए 4500 से अधिक व्यक्तियों को तीनों स्थानों पर रेफर किया गया था।





प्रोजेक्ट के दौरान सबसे अधिक प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच और जुड़ाव को बढ़ावा दिया। प्रोजेक्ट आबादी में अतिसंवेदनशील समुदायों के बैंक खातों में 54 लाख रुपए से अधिक जमा किए गए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स सहित 1000 से अधिक प्रमुख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सामान्य मानसिक स्वास्थ्य विकारों के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

प्रोजेक्ट की अंतर्दृष्टि से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिए टेली-मेडिसिन को एक व्यवहार्य प्रणाली के रूप में तेजी से स्वीकार प्रोजेक्ट किया गया है।





डॉ. राजेश सागर प्रोफेसर और प्रमुख, मनोचिकित्सा विभाग, एम्स ने कहा, टेली-मेंटल हेल्थ एक गेम चेंजर है, जब देश के उन हिस्सों में सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने की बात आती है, जिनतक गुणवत्ता देखभाल नहीं पहंच पाती, जो महानगरों या टियर 1 शहरों में लोगों के लिए उपलब्ध है।